Palamu News: अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। उमेश सिंह एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से रेहला में संचालित ज्ञान निकेतन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अर्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। सब जूनियर ग्रुप में अंकुश कुमार ने 100 प्रतिशत, जूनियर ग्रुप में आलिया नाज ने 97.38 प्रतिशत और सीनियर ग्रुप में रेशमा कुमारी ने 94.25 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के निदेशक अमित कुमार सिंह और प्रधानाचार्य मनीष कुमार पांडेय ने सफल विद्यार्थियों को परिणाम कार्ड प्रदान किया। साथ ही टॉफी और मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित विद्यालय प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.