पलामू, जुलाई 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के सतबरवा थाना अंतर्गत सरजा निवासी नीतू देवी ने पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को आवेदन देकर अभियुक्तो को गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है। नीतू देवी ने आवेदन में बताया है कि वे सतबरवा थाना में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी कराई थी। केस की अनुसंधान एएसआई राजीव कुमार को सौंपा गया था। अभियुक्तों की अग्रिम जमानत भी अदालत ने रद कर दिया है। इसके बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बीच वे लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी सूचना पलामू के एसपी को भी दी है। इसके बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि सतबरवा थाना कोर्ट से वारंट भी ले चुकी है। अभियुक्तों ने जबरन खेत जोतने और दिवाल गिराने का काम किया है। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। लहलहे में बाइक से...