पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: मेदिनीनग। कैलेंडर वर्ष 2026 में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अबतक 10 लोगों को गुड सेमेरिटन के रूप में चयन करते हुए प्रोत्साहन राशि के रूप में दो हजार रुपया प्रदान किया है। गुड सेमेरिटन के रूप में अबतक गुलाम मुस्तफा, बसंत कुमार, अशोक कुमार यादव, संजीव कुमार चंद्रवंशी, जफर इमाम, विजय पांडेय, पवन कुमार, आलोक कुमार पटेल, मयंक कुमार, सूर्यदेव कुमार प्रोत्साहित किए जा चुके है। नोडल पदाधिकारी केके शर्मा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त लोगों के जीवन बचाने के लिए यह पहल किया गया है। इसके तहत दुर्घटना होने के बाद अनजान राहगीर घायल व्यक्ति को नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाता है तो व्यक्ति के डिटेल्स के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी इसकी जिला कार्यालय को देते है। यह भी पढ़ें- अम...