Palamu News: अपराध पर अंकुश और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता : डीएसपी
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: अपराध पर अंकुश और पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता : डीएसपी विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रशिक्षु डीएसपी मृत्युंजय गोप ने शुक्रवार को विश्रामपुर थाने की कमान संभाल ली। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश, पीड़ितों को त्वरित न्याय और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में भयमुक्त माहौल तैयार करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आमलोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। पुलिस का सहयोग कर क्षेत्र में बेहतर माहौल बनाने की भी उन्होंने लोगों से अपील की।सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.