Palamu News: अनुमंडल मैदान में रात आठ बजे से होगा भक्ति जागरण, तैयारियां अंतिम चरण में
पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। छठ महापर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान में प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर का भक्ति जागरण सह भजन कार्यक्रम आयोजित होगा। आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार जपला के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंच के संरक्षक जितेंद्र पासवान ने बताया कि शाम सात बजे सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद रात आठ बजे से भक्ति जागरण कार्यक्रम शुरू होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए महिला एवं पुरुष दीर्घा के साथ पत्रकारों के लिए अलग दीर्घा बनाई गई है। उन्होंने बताया कि संभावित भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम स्थल तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- Nawada News: आपसी सौहार्द और संस्कृति के संरक्षण का दिया संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.