Palamu News: अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत मरीज रेफर
पलामू, सितम्बर 2 -- Palamu News: हुसैनाबाद । पलामू जिले के हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाजरत 40 वर्षीय गंभीर मरीज को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर किया गया है। अस्पताल के प्रभारी स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ. शशि भूषण शरण सिंह ने उपलब्ध एंबुलेंस से मरीज को मेदिनीनगर भेजवाया। बताया गया कि मरीज की स्थिति गंभीर थी। उल्टी के दौरान उसके मुंह से खून आ रहा था और वह पूरी तरह सुस्त अवस्था में था। स्थिति को देखते हुए अस्पताल के चिकित्सकों ने तत्काल प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा और आवश्यक जांच के लिए मरीज को मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। प्रभारी स्वास्थ्य उपाधीक्षक ने बताया कि मरीज का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि मरीज के रक्त का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.