Palamu News: अनार की पेटियों में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही 144 लीटर बीयर जब्त, 3 गिरफ्तार
पलामू, नवम्बर 18 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पंडवा, हिटी। पलामू में यात्री बस की आड़ में अवैध रूप से विदेशी शराब का परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार की सुबह पंडवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर वाहन जांच के दौरान मेदिनीनगर से औरंगाबाद जा रही यात्री बस से 144 लीटर बीयर जब्त की। बीयर की खेप को पुलिस से बचाने के लिए अनार की पेटियों के बीच छिपाकर रखा गया था। इस मामले में बस चालक, कंडक्टर और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक यात्री बस के माध्यम से अवैध रूप से विदेशी शराब की खेप बिहार ले जाई जा रही है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंडवा थाना पुलिस ने बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे लोहड़ा मिडिल स्कूल के पास एनएच-39 पर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.