Palamu News: अनाथ बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर बांटी खुशियां
पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को अपने जन्म दिन के अवसर पर मेदिनीनगर स्थित सिंचाई विभाग परिसर के वात्सल्य धाम,संप्रेषण गृह एवं स्टेशन रोड स्थित मिशनरीज ऑफ चैरिटी पहुंचकर अनाथ बच्चों के साथ केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान कई बच्चों ने उपायुक्त को केक खिलाकर उन्हें बर्थडे विश किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री शेखावत ने बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित की तथा उनके साथ समय बिताकर अपनी खुशियां साझा की। उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि जरूरतमंद और असहाय बच्चों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उपायुक्त के इस आत्मीय और संवेदनशील पहल से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी तथा पूरा वातावरण स्नेह और अपनत्व से भर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.