पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: मेदिनीनगर। अधिवक्ता एवं संत तुलसीदास महाविद्यालय, रेहला के सेवानिवृत्त प्राध्यापक 64 वर्षीय उमेश प्रसाद सिंह का गुरुवार को मेदिनीनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार रात उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव सोनबरसा लाया गया। शुक्रवार को कोल्हुआ गांव स्थित कोयल नदी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र आयुष रंजन सिंह ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, महासचिव अजय पांडेय, देव कुमार शुक्ला, सामजिक कार्यकर्ता सीबी रमण सिंह, जावेद खान, रुद्र प्रताप सिंह, सच्चिदानंद सिंह, महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि अजय सिंह आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...