Palamu News: अधिक शुल्क वसूली की शिकायत
पलामू, नवम्बर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने नावाबाजार प्रखंड के कण्डा स्थित 10 2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुमित शंकर पांडेय के खिलाफ मैट्रिक और इंटर के विद्यार्थियों से निर्धारित शुल्क से 500 से 600 रुपये अधिक वसूलने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल से बढ़ा हुआ परीक्षा शुल्क वापस लेने के बावजूद अवैध वसूली की जा रही है। एससी, एसटी और ओबीसी विद्यार्थियों से मैट्रिक के लिए 980 के बदले 1400 तथा इंटर के लिए 1100 के बदले 1700 रुपये लेने की शिकायत है। उन्होंने उपायुक्त और डीईओ से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.