Palamu News: अधिकांश स्कूलों में तड़ित चालक नहीं होने से शिक्षक व विद्यार्थी रहते हैं डरे सहमे
पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बरसात के मौसम में पलामू में वज्रपात आए दिन होता रहता है। वज्रपात से मौत होने की भी घटना होती रहती है। जिले में वित्तीय वर्ष 2008-09 और 2009-10 में जिले के 1225 सरकारी स्कूलों में तड़ित चालक लगाया गया था। वर्तमान समय में 80 प्रतिशत तड़ित चालक की चोरी हो गई है। फिलवक्त पलामू जिले में 2564 सरकारी स्कूल संचालित हैं। इसमें करीब 3.50 लाख बच्चे नामांकित है। जहां तड़ित चालक बचा हुआ है वह कामयाब नहीं है। जिले में इस मानसून में जून माह में वज्रपात से छह और जुलाई माह में तीन लोगों की मौत हो गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि काफी पहले जिले के वैसे स्कूल जो पहाड़ और जंगलों के आसपास पर संचालित होता है वहां पर लगाया गया था,परंतु अधिकांश स्कूलों में तड़ित चालक की चोरी हो गई है। इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.