पलामू, अगस्त 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को मेदिनीनगर सिटी सहित पूरे पलामू जिले में हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रेड़मा एवं छहमुहान स्थित काली मंदिर, मुख्य बाजार के महावीर मंदिर, बैरिया चौक स्थित हनुमान मंदिर और कॉलेज गेट स्थित अष्टभुजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मिठाइयां खिलाकर उनकी सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन को लेकर बाजार में भी विशेष चहल-पहल रही। दोपहर तक चंदन लगाए और हाथों में रंग-बिरंगी राखियां बांधे भाई बाजार, दफ्तर और अन्य स्थानों पर नजर आए। मुख्य बाज...