पलामू, अगस्त 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि।चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार के सुबह में कोयल नदी में एक युवक का शव देखा गया है। घटना की सूचना पाते चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पहचान करने में जुट गई है। चैनपुर थाना प्रभारी लाल जी ने बताया कि प्रथम दृष्टि में कोयल नदी में डूबने से युवक मौत का प्रतीत होता है पर जब तक पहचान नहीं हो जाता तब तक कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेते हुए मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...