पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में मानसून पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष औसत वर्षापात से कम बारिश होने का अनुमान जून और जुलाई में सही साबित हुआ। कम बारिश के कारण धान की रोपनी पिछड़ गई। हालांकि अगस्त में हुई बारिश से किसानों को कुछ राहत मिली है। अगस्त में जिले का औसत वर्षापात 388.1 मिलीमीटर है जिसके तुलना में इस वर्ष 308.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद अब तक निर्धारित लक्ष्य के 72 फीसदी क्षेत्र में धान की रोपनी हो चुकी है। अगस्त में लगातार हुई बारिश का लाभ उठाकर किसानों ने धान की रोपनी में तेजी दिखाई। किसान विनय यादव ने बताया कि धान की रोपनी का समय निकल चुका है, लेकिन बारिश होने के कारण वे रोपनी कर रहे हैं। उनका कहना है कि उत्पादन अच्छा नहीं भी हुआ तो पशुओं के लिए पुआल मिल जाएगा। चैनपुर के किसान बि...