Palamu News: अंडर 17 बालिका वर्ग में लातेहार बना विजेता
पलामू, जुलाई 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सर्वोदय उच्च विद्यालय खेल मैदान में चल रहे 65 वें सुब्रतो फुटबॉल प्रतियोगिता का प्रमंडल स्तरीय मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को अंडर 17 बालिका वर्ग में तीन मैच खेले गए।प्रथम लीग मुकाबला पलामू और और गढ़वा के बीच शून्य गोल के साथ बराबर रहा। दूसरा मुकाबले में लातेहार ने गढ़वा को 4-0 से हराया। तीसरे लीग मुकाबले में लातेहार और पलामू बराबर रहा। फाइनल मुकाबला पलामू और लातेहार के बीच हुआ। लातेहार 1-0 से विजई हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस क्रम में कहा कि राज्य स्तर पर जोरदार प्रदर्शन करें। जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लगन से अभ्यास की आवश्यकता है। कार्यक्रम के समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.