पलामू, जुलाई 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना की पलामू यूनिट के नेतृत्व में संचालित 65वें सुब्रतो कप जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन मेदिनीनगर सिटी के शाहपुर मोहल्ला स्थित सहोदय उच्च विद्यालय के खेल मैदान में अंडर 17 बालिका वर्ग में प्रखंड रामगढ़ की टीम विजेता रही। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः लेस्लीगंज और चैनपुर की टीम जगह बनाई। मुकाबले में कुल 18 प्रखंड की टीम ने भाग लिया। पुरस्कार वितरण में विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव सतीश दुबे, एपीओ उज्ज्वल मिश्र और बीपीओ मनोज तिवारी व रोहित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...