Pakur News: 26 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित
पाकुड़, अगस्त 8 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबील में शनिवार को कुल 26 छात्र-छात्राओं के बीच कल्याण विभाग की ओर से दिए जाने वाले साइकिल का वितरण किया गया। 26 छात्र-छात्राओं में 10 छात्र और 16 छात्राएं शामिल थे। इस संबंध में जानकारी लेने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जमालुद्दीन मंडल ने बताया कि वर्ष 2025-26 के तहत विद्यालय के कक्षा आठ के कुल 26 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया है। साइकिल पाने वाले छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह व खुशी का माहौल था। साइकिल वितरण कार्यक्रम के वक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जमालुद्दीन मंडल, सहायक अध्यापक सौदागर शेख, मो. रोहिद शेख, सहायक आचार्य तबरेज अली भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- 24 छात्राओं के बीच हुआ साइकिल का वितरण
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.