पाकुड़, अगस्त 21 -- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री शिव हरि धाम मंदिर में जलाभिषेक के लिए शुक्रवार, 21 अगस्त को वार्षिक कांवड़ यात्रा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के शिवभक्तों और कांवरियों में खासा उत्साह देखने को मिला। तय कार्यक्रम के अनुसार करीब 250 शिवभक्त और 50 सेवक दोपहर तीन बजे राम-सीता मंदिर परिसर से बस द्वारा रघुनाथगंज के लिए रवाना हुए।

कांवड़ यात्रा के संदेश वहां गंगा नदी से पवित्र गंगाजल उठाने के बाद सभी कांवरिए पैदल यात्रा करते हुए पाकुड़िया लौटेंगे। कांवरियों के प्रस्थान के दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो तथा पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

यात्रा की तैयारी आयोजन समिति के अनुसार...