पाकुड़, जुलाई 3 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवपुर गांव निवासी विकास कुमार मंडल ने अपने पुत्र पंकज कुमार मंडल (24 वर्ष) के लापता होने की शिकायत थाना में की है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार पंकज कुमार मंडल बीते 29 जून 2026 की सुबह करीब 05:00 बजे घर में काम कराने के लिए लेबर लाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की और जब उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का भी प्रयास किया। लेकिन मोबाइल बंद मिला। रिश्तेदारों एवं परिचितों के यहां भी तलाश की गई। फिर भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बेला बागान से बालक लापता परिजनों ने थाना में गुमशुदगी का आवेदन देकर युवक की जल्द से जल्द तलाश करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्ता...