पाकुड़, अक्टूबर 12 -- हॉस्टल में बच्ची की मौत Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट के हॉस्टल में रविवार की देर मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में मिशन इंडिया मूवमेंट के मैनेजर सुलेमान मालतो ने बताया कि यह हॉस्टल वर्ष 2024 से संचालित हो रहा है, जिसमें साहेबगंज और पाकुड़ जिलों के 80 छात्र-छात्राएं रहकर पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम अचानक रजनी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद रांगा के एक ग्रामीण चिकित्सक से उसका इलाज कराया गया, लेकिन रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को रात में ही दे दी गई थी। प्रबंधन के अनुसार, हॉस्टल के बच्चों की पढ़ाई के लिए अलग-अलग सरकारी स्कूलों में नामांकन कराया गया है, जिसमें कक्षा 05 से 08 तक के 20 बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्य...