Pakur News: 20 किमी का सफर लोगों के लिए बनी चुनौती
पाकुड़, अगस्त 2 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। एनएच-333 ए की स्थिति इन दिनों किसी से छिपी नहीं है। हाल ये है कि हिरणपुर से पाकुड़ तक 20 किलोमीटर का सफर लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रह गया है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क निर्माण का कार्य हालांकि संबंधित विभाग द्वारा लिट्टीपाड़ा के धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ तक 151 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवा दिया गया है। लेकिन इसमें भी लोगों को राहत मिलने के बजाय परेशानी हो रही है। दरअसल घाघरजानी से देवपुर के बीच सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क को खोदने के बाद मिट्टी और डस्ट(गिट्टी का मिश्रण)डालकर रोलिंग की गई है। लेकिन अब उस पर छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं। इससे बाइक, कार, टेम्पू और अन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.