पाकुड़, अक्टूबर 7 -- Pakur News: भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्स) महेशपुर लोकल कमिटी की ओर से बुधवार को पार्टी के जिला सचिव गोपीन सोरेन के नेतृत्व में 14 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रखंड मुख्यालय के अंबेडकर चौक से जुलूस निकाला। जुलूस अंबेडकर चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक, बाजार पाड़ा, मुस्लिम टोला से वापस अंबेडकर चौक पहुंचा। जहां जुलूस नुक्कड़ सभा में परिवर्तित हो गया।

जुलूस और नुक्कड़ सभा नुक्कड़ सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित करते हुए सीपीआई (एम) के जिला सचिव गोपीन सोरेन ने एसआईआर, सीईसी ज्ञानेश कुमार सहित खान एवं खनिज विनियमन सहित स्थानीय मुद्दों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया साथ ही केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। नुक्कड़ सभा के समाप्ति के बाद सीपीआई (एम) के जिला सचिव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने 14 सूत्...