Pakur News: 11 साल पुराने मामले का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
पाकुड़, सितम्बर 7 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना पुलिस ने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। नगर इंस्पेक्टर अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हामिद शेख के रूप में हुई है, जो बड़ी अलीगंज निवासी है। पकड़ा गया आरोपी हामिद शेख पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 12/15 का स्थायी वारंटी था। वह घर का ताला तोड़कर चोरी करने की एक पुरानी घटना में वांछित था और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था। गुप्त सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर नगर थाना पुलिस ने जाल बिछाकर वारंटी को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.