Pakur News: 10 हजार से ऊपर बकाया पर कटी बिजली, हड़कंप
पाकुड़, सितम्बर 21 -- Pakur News: बिजली विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उच्च अधिकारियों से मिले आदेश के बाद सोमवार को प्रखंड क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर 10 हजार रुपए से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई के दौरान विभागीय टीम ने बकाये की गहन जांच की और नियम के तहत हरीश कुमार तीर्थवानी, समरवीर ऑटो लिमिटेड, झुनू पाल, एंथोनी मुर्मू और सोनाराम हांसदा समेत कई अन्य लोगों के बिजली संबंध विच्छेद कर दिए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के बकायेदारों में हड़कंप मच गया।इस छापामारी सह जांच अभियान में लाइनमैन अरुण कुमार, श्याम कुमार (राजा), भोला शर्मा, राजन मुर्मू और विनाज हांसदा मुख्य रूप से मौजूद रहे। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं को हिदायत दी है कि वे अपना बकाया बिल जल्द से जल्द जमा करें, अन्यथा आने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.