पाकुड़, अक्टूबर 5 -- Pakur News: समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, नोटिस की सुनवाई, दस्तावेजों के संधारण तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Godda News: 10 अक्टूबर को पात्र नागरिकों के लिए विशेष शिविर का आयोजन : डीसी बैठक में चर्चा बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मो० मोजाहिद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा, उनकी सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज संबंधित बीएलओ के माध्यम से जमा कर सकते ह...