Pakur News: 10 अक्टूबर को हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा में तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित
पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से 10 अक्टूबर को हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक 33 केवी हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान हिरणपुर, रानीकोला एवं लिट्टीपाड़ा पावर हाउस में आवश्यक रखरखाव कार्य के साथ पेड़ों की शाखाओं की छंटाई की जाएगी। विद्युत विभाग ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। विभाग ने बिजली बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद व्यक्त किया है। यह भी पढ़ें- रांची के इन इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली, सुबह 8 से शाम 6...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.