पाकुड़, अगस्त 16 -- Pakur News: ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस शनिवार को अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी, गैर-सरकारी संस्थानों व शैक्षणिक प्रतिष्ठानों में पूरी शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा तिरंगे को सलामी दी गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोहस्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत ​स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की शुरुआत सुबह ठीक नौ बजे प्रखंड परिसर स्थित विरासत स्मारक स्थल से हुई। सर्वप्रथम प्रखंड प्रमुख जूहीप्रिया मरांडी ने गरिमामयी माहौल में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पूर्व तथा पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचा...