Pakur News: हॉस्टल में 8 वर्षीया मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पाकुड़, अक्टूबर 12 -- हॉस्टल में बच्ची की मौत से आक्रोश Pakur News: थाना क्षेत्र के बांडू गांव स्थित मिशन इंडिया मूवमेंट हॉस्टल में रविवार देर रात एक 08 वर्षीया मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और वे हॉस्टल पहुंचे। जहां प्रबंधन के खिलाफ उनका गुस्सा फूट पड़ा। होस्टल में बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा, सीओ पवन कुमार और थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए परिजनों को शांत कराया। मृतक बच्ची की पहचान साहेबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहड़ा पहाड़ गांव निवासी जाबरा पहाड़िया की पुत्री रजनी पहाड़िन के रूप में हुई है। पिता जाबरा पहाड़िया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.