Pakur News: हूल समिति द्वारा विश्व आदिवासी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, अगस्त 10 -- Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। संथाल परगना हूल समिति पाकुड़ के तत्वावधान में बाजार समिति के प्रांगण में विश्व आदिवासी दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति, लोक संगीत, लोक कला, बोलने के तौर-तरीकों और आपसी व्यवहार से अवगत कराना तथा अपनी परंपराओं के प्रति गर्व व समझ को पुनः जागृत करना था। कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त करते हुए मार्क बास्की ने चिंता जताई कि जो लोग गांवों से शहरों की ओर आ गए हैं, वे धीरे-धीरे अपनी संस्कृति और परंपराओं को भूलते जा रहे हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवा पीढ़ी को लेकर चिंता व्यक्त की कि नई पीढ़ी अपनी जड़ों और सांस्कृतिक पहचान से दूर होती जा रही है। इस मंच के माध्यम से आयोजकों ने समाज के लोगों को उनकी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.