पाकुड़, अक्टूबर 18 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से डाकबंगला परिसर में आयोजित डांडिया उत्सव में शुक्रवार की शाम उत्साह और उमंग का अनूठा नजारा देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक परिधानों और डांडिया की मधुर धुन पर पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए कलाकारों के साथ स्थानीय बच्चों, महिलाओं, युवाओं और पुरुषों ने जमकर डांडिया खेला। देर शाम तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उत्सव का आनंद उठाया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ पाकुड़ जिला परिषद के उपाध्यक्ष अशोक भगत, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप टुडू, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, समिति की महिला प्रमुख लक्ष्मी देवी, समिति के उपाध्यक्ष अजय यादव एवं सुनील दे, जबरदाहा पंचायत के उपमुखिया आरके मुन्ना तथा कोषाध्य...