पाकुड़, जुलाई 11 -- Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर शनिवार को अंचल अमीन एवं अन्य कर्मियों ने हिरणपुर बाजार में संचालित दुकानों का सर्वे किया। इस दौरान दुकानदारों से दुकान मालिक का नाम, व्यवसाय का प्रकार, लगान रसीद सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली गई।

सर्वे का उद्देश्य सीओ ने बताया कि बाजार में लंबे समय से बड़ी संख्या में दुकानें संचालित हो रही हैं। ऐसे में सर्वे का उद्देश्य सभी दुकानों का रिकॉर्ड तैयार करना, दुकानों की संख्या का आकलन करना, छोटे-बड़े सभी व्यवसायियों की जानकारी सरकारी अभिलेखों में दर्ज करना तथा राजस्व अभिलेखों को अद्यतन कर सरकारी राजस्व की सही वसूली सुनिश्चित करना है।

सरकारी नियमों का पालन उन्होंने कहा कि सभी व्यवसायी सरकारी नियमों के अनुरूप अपना व्यवसाय संचालित क...