Pakur News: हिरणपुर के घाघरजानी में ट्रक और हाइवा में टक्कर, हाइवा चालक घायल
पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर घाघरजानी गांव के समीप गुरुवार अहले सुबह चना लदे ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त हाइवा के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायल चालक की पहचान चांदपुर निवासी बापी साहा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चना लदा ट्रक गिरिडीह से मालदा की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाघरजानी गांव के समीप ट्रक का टायर पंचर हो गया। चालक ने टायर का पंचर बनवाया और जैसे ही गाड़ी स्टार्ट करने लगा, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित हाइवा ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.