पाकुड़, अगस्त 25 -- Pakur News: हिरणपुर। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हाथकाठी मंडल टोला के समीप मंगलवार सुबह सड़क पर बने गड्ढों के कारण एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। टोटो में तीन लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि टोटो के पलटने से कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क की स्थिति खराब है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। खासकर टोटो, ऑटो और मोटरसाइकिल सवार इन गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को शीघ्र भरने की मांग की है। ताकि लगातार ह...