पाकुड़, अगस्त 5 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार भवन में मंगलवार को दो दिवसीय हाई रिस्क प्रेगनेंसी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत ने किया। पीरामल फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा गर्भवती महिलाओं में प्रसव के दौरान संभावित जोखिमों की समय पर पहचान कर सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है। प्रशिक्षण में स्वास्थ्य कर्मियों को अत्यधिक एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, पूर्व में हुए जटिल प्रसव एवं अन्य जोखिमों की शुरुआती पहचान, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की नियमित ट्रैकिंग, समय पर रेफरल और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने की जानकारी दी जा रही है। साथ ही एएनएम एवं सहियाओं के माध्यम से गर्भवती महिलाओं की ...