पाकुड़, अक्टूबर 22 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायण टोला गांव के पास विगत 18 अक्टूबर की सुबह हाइवा की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति नरेन हेम्ब्रम की हुई मौत की घटना को लेकर मृतक की पत्नी मरांगकुड़ी सोरेन ने बुधवार शाम को थाना में आवेदन देकर संबंधित हाइवा चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाई है। आवेदन के अनुसार, 17 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे नरेन हेम्ब्रम गांव में ही किसी काम से अपने एक मित्र के पास गए थे। इसके बाद 18 अक्टूबर की अहले सुबह करीब 03:30 बजे उनकी पत्नी को सूचना मिली कि नारायण टोला मुख्य सड़क पर उनके पति का सड़क दुर्घटना हो गई है। सूचना मिलने के बाद वह स्वजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं, जहां उनके पति सड़क पर गिरे हुए थे और गंभीर रूप से घायल थे। उनकी स्थ...