Pakur News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन
पाकुड़, अगस्त 28 -- Pakur News: लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। कई बहनें दूर-दराज गांवों से अपने मायके पहुंचीं, जबकि रोजगार के सिलसिले में बाहर रहने वाले भाई भी रक्षाबंधन मनाने घर लौटे। घरों में पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और राखी बांधी। यह भी पढ़ें- Pakur News: बहनों ने बांधी राखी, भाईयों ने दिया सुरक्षा का वचन पर्व के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.