Pakur News: हत्या के प्रयास मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार
पाकुड़, जुलाई 25 -- Pakur News: अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा थाना पुलिस को वर्ष 2018 के एक पुराने और गंभीर मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मल टुडू को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त धर्मल टुडू अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडेरकोला बांग्ला टोला गांव का रहने वाला है और उसके पिता का नाम स्वर्गीय सुफल टुडू है। मामले के संबंध में थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 32/2018 (सत्र वाद संख्या 87/18) में भारतीय दंड विधान की धारा 341, 323, 324 और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.