Pakur News: स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर एमओआईसी ने की बैठक
पाकुड़, नवम्बर 10 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मंजर आलम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य केंद्र के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ), एएनएम, जीएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, गर्भवती महिलाओं की नियमित प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, टीकाकरण अभियान में तेजी लाने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही स्वास्थ्य उपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.