पाकुड़, अक्टूबर 12 -- Pakur News: ​पेनम कोल माइंस के कार्यकारी निदेशक रहे स्व़ दीनानाथ शरण की 17 वीं पुण्यतिथि सोमवार को अमड़ापाड़ा प्रखंड स्थित वर्तमान डीबीएल कार्यालय परिसर में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। ​कार्यक्रम में जेम्स मुर्मू ने उनके व्यक्तित्व और कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि पचुवाड़ा कोल माइंस को शुरू कराने में उनकी बेहद अहम भूमिका रही थी। उस दौरान स्थानीय स्तर पर हुए कड़े विरोध के बावजूद उन्होंने बिना किसी बल प्रयोग के अपनी संवाद क्षमता और बुद्धिमत्ता से सभी समस्याओं का समाधान निकाला था।​जेम्स मुर्मू ने यह भी रेखांकित किया कि उनके कार्यकाल के दौरान स्थानीय और बाहरी लोगों को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिले, जिसका लाभ क...