पाकुड़, अक्टूबर 11 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। 02 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले जन-भागीदारी अभियान के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति पाकुड़ के द्वारा महेशपुर प्रखंड के शहरग्राम पंचायत के अंतर्गत आमलागाछी गांव में लखींदर पहाड़िया के घर के सामने विभिन्न जन-जागरूकता कायक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा स्वच्छता की शपथ दिलाने का कार्य किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरग्राम पंचायत की मुखिया सुजाता हेंब्रम तथा जल सहिया रूक्मिणी देवी ने की। जल सहिया के द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए शुद्ध पेयजल स्रोतों के आस-पास श्रमदान के सहयोग से कचरा, प्लास्टिक इत्यादि की साफ सफाई की गई। जल को स्वच्छ रखने तथा जल के अनावश्यक उपयोग व बर्बादी को रोकने हेतु सोख्ता गड्ढा, किचन गार्डन के उपयोग की जानकारी दी गई...