Pakur News: स्थापना दिवस पर राजद ने लिया संगठन मजबूती का संकल्प
पाकुड़, जुलाई 5 -- Pakur News: नगर के लड्डू बाबू आम बागान में राष्ट्रीय जनता दल का 30वां स्थापना दिवस जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लेते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महावीर मड़ैया ने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने हमेशा दलितों, शोषितों, वंचितों और अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक काम किया है। उनके इसी विचार को आगे बढ़ाते हुए पाकुड़ जिला राजद का हर कार्यकर्ता जमीन मजबूत करने में जुटा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में राजद झारखंड में पूरी ईमानदारी से गठबंधन धर्म का पालन कर रहा है, लेकिन भविष्य की चुनावी तैयारियों को देखते हुए पार्टी जनता के हक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.