Pakur News: स्टेडियम के चेंजिंग रूम व शौचालय निर्माण कार्य में अब आई तेजी
पाकुड़, अक्टूबर 9 -- Pakur News: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बनने वाली चेंजिंग रूम निर्माण कार्य शुरू हो गया। यहां बता दें कि आपके लोकप्रिय दैनिक अखबार हिन्दुस्तान ने इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन हरकत में आ गया है, जिससे स्टेडियम में निर्माण कार्य शुरू हो गया। रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में 13 लाख 41 हजार रुपये की लागत से बनने वाले चेंजिंग रूम व शौचालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक निसात आलम द्वारा किया गया था। शिलान्यास के दो महीने बीत जाने के बाद भी धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ था। सुविधाओं के इस घोर अभाव के कारण स्थानीय स्तर पर अभ्यास करने आने वाले महिला और पुरुष खिलाड़ियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। 'हिन्दुस्तान' अखबार में इस समस्या को पुरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.