Pakur News: सेविका चयन में पक्षपात का आरोप, ग्रामीणों ने सीडीपीओ को सौंपा आवेदन
पाकुड़, अगस्त 1 -- Pakur News: प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत के सोलपटिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलू रानी को आवेदन देकर सेविका चयन में मनमानी करने का शिकायत किया है। ग्रामीण सिकंदर राय, सरिता देवी, सरला देवी, मधु देवी, सविता देवी, करुणा देवी, बजरंग राय, शैलेंद्र राय, रोहित कुमार के अलावे अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सोलपटीया गांव ओबीसी बहुल क्षेत्र है, बीते 30 जुलाई को उक्त गांव में सेविका चयन को लेकर आम सभा हुई थी।
आम सभा और चयन प्रक्रिया आमसभा में वहां के आदिवासियों के द्वारा बोला गया कि यह एसटी सीट है एवं एसटी की संख्या ज्यादा है। इसलिए एसटी प्रार्थी को ही चयनित करना होगा, इसके बाद चयन करने के अधिकारियों ने बिना जांच किए एसटी प्रार्थी का चयन कर लिया। ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ पक्षपात का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.