पाकुड़, अक्टूबर 3 -- Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत महेशपुर भाजपा मंडल द्वारा महेशपुर के आदिवासी कल्याण छात्रावास में शनिवार को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी जेसन बेसरा ने किया। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा करते हुए पूरे हुए हैं। इस कारण स्वास्थ्य जांच का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री साधन ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेंद्र भगत, डिप्टी सोरेन सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। भेंटाटोला शक्ति केंद्र में मांझी थान की भाजपा कार्यकर्ताओं ने की सफाई महेशपुर। महेशपुर भाजपा मंडल प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष जुनास टुडू के नेतृत्व में भेंटाटोला शक्ति केंद्र प्र...