पाकुड़, अक्टूबर 17 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार की संध्या सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभाष साहा, गोपन साहा एवं मेमी साहा के आवास परिसर में पाकुड़िया मंडल अध्यक्ष अजय भंडारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह जिला संयोजक बृज मोहन चौबे सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान गौ पालक मेमी साहा ने गौशाला में विधिवत धूप-दीप जलाकर एवं प्रसाद अर्पित कर गौ माता की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात गौ पालक विभाष साहा, गोपन साहा एवं मेमी साहा के साथ गौ माता को भी अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, उपस्थित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गय...