पाकुड़, जुलाई 20 -- Pakur News: लाखों रुपये की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सुंदरपुर में सड़क सह नाली का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। लेकिन नाली निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीण सुबल यादव, अनंत यादव सहित सुंदरपुर के उपमुखिया सूरज यादव आदि का कहना है कि नियमानुसार नाली को स्लैब से ढंकने का प्रावधान है। लेकिन निर्माण के बाद नाली को खुला छोड़ दिया जा रहा है। इससे आए दिन बच्चे ओर मवेशी खुले नाले में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संवेदक से नाली को स्लैब से ढंकने की मांग की गई। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खुले नाले के कारण लोगों में दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि मामले की जांच कर जल्...