पाकुड़, अक्टूबर 30 -- बच्चों के अधिकार और सुरक्षित बचपन पर जागरूकता Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में शुक्रवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, पाकुड़ में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, एसडीपीओ कुमार गौरव, डीईओ अनीता पूरती, प्रिंसिपल डॉ़ मनीष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ने सुरक्षित बचपन कार्यक्रम के तहत बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी...