Pakur News: सीएचसी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शपथ सह जागरूकता कार्यक्रम
पाकुड़, अक्टूबर 29 -- Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पाकुड़िया में गुरुवार को तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तहत शपथ सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के उद्देश्य से सभी स्वास्थ्यकर्मियों ने तंबाकू का सेवन नहीं करने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभय श्राफ ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के बीच तंबाकू एवं इससे संबंधित उत्पादों के सेवन की प्रवृत्ति बढ़ रही है। टीवी और फिल्मों में तंबाकू व सिगरेट के सेवन का प्रदर्शन युवाओं को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू सेवन छोड़ने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि तंबाकू के सेवन से फेफड़े, मुंह, गले और पेट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.