Pakur News: सिंधीपाड़ा समेत तीन मोहल्लों में हुई चोरी का खुलासा
पाकुड़, जुलाई 4 -- Pakur News: पाकुड़। नगर थाना क्षेत्र के सिंधीपाड़ा स्थित दो बंद घरों समेत शहर के तीन अलग-अलग मोहल्लों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक से जुड़े एक अंतरराज्यीय गिरोह के 4 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से गला हुआ सोना-चांदी, एक यामाहा आर-15 मोटरसाइकिल, डेल लैपटॉप, कांसा के बर्तन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अनुदीप कुमार सिंह ने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर बताया कि बीते दिनों शहर के सिंधीपाड़ा कांड संख्या: 159/26 व 160/26, अन्नपूर्णा कॉलोनी कांड संख्या 139/26 और बस स्टैंड के पीछे कांड संख्या 155/26 में बंद घरों को निशाना बनाकर अज्ञात चोरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.