Pakur News: सिंदूर खेला के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन
पाकुड़, अक्टूबर 23 -- हिरणपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन Pakur News: हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय तीनों दुर्गा मंदिरों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पारंपरिक रीति-रिवाज और भक्तिमय माहौल में किया गया। सिंदूर खेला के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। इस दौरान भक्तों ने मां से सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर आगमन की प्रार्थना की। विसर्जन से पूर्व मंदिर परिसरों में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मां दुर्गा को मिष्ठान और जल अर्पित कर विदाई दी। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सिंदूर खेला की रस्म निभाई। इस दौरान मंदिर परिसरों में उत्साह के साथ भावुकता का माहौल देखने को मिला। मां की विदाई के समय कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। मोयरा मोदक दुर्गा मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.